फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा में कानून व्यवस्था बहाल करने की बसपा ने की मांग

Mon, 07 Aug 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा। इसमें हरियाणा में कानून व्यवस्था बहाल कर शांति स्थापित कराने की मांग की गई। बसपा नेताओं ने कहा कि धारा 144 लागू होने के बाद भी नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और झज्जर में शांति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बसपा नेता एडवोकेट देशराज सरोहा, सुमेर जांगड़ा ने कहा कि अन्य जिलों में धार्मिक संगठनों के लोग जुलूस निकाल कर और आपत्तिजनक नारे लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 तक देश के हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। इस धार्मिक स्वतंत्रता का यह मतलब कतई नहीं है कि कोई भी जनसमूह, धार्मिक स्वतंत्रता का सहारा लेकर समाज में उन्माद फैलाए। यह एक सार्वजनिक तथ्य है कि नूंह, गुरुग्राम में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हिंसा को अंजाम दिया गया। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करे। सिर्फ गरीब व्यक्तियों की झुग्गी, झोपडिय़ों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करने का ढोंग किया जा रहा है। कहा कि समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की जाए। कहा कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। इससे सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर धर्मवीर भुक्कल, पुरुषोत्तम बूरेवाला, रंगीन हंसडेहर, राजेश सिंघाना, विजेंद्र सिंह वकील, संदीप वकील, अरविंद नरवाल वकील, राजपाल, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें