06जेएनडी27: पत्रकारों को संबोधित करते हुए यशपाल मलिक। संवाद
सफीदों। नॉर्थ इंडिया एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आरटीआई एक्टिविस्ट यशपाल मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है। इसकी तरफ सरकार व अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तरप्रदेश व राजस्थान समेत अनेक बाहरी प्रदेशों से लोग हरियाणा में आकर व किराए के मकान में रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं जोकि हरियाणा के बुजुर्गों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों के लोग 60 वर्ष आयु होते ही हरियाणा में आ जाते हैं। यहां पर आकर अधिकारियों व सीएससी सेंटर संचालकों से मिलकर बिना डोमिसाइल के नकली फैमिली आईडी बनवा लेते हैं। प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप ऑनलाइन सिस्टम से उनकी पेंशन बन जाती है। पेंशन बनवाकर वे लोग फिर से अपने प्रदेश को लौट जाते हैं।