फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुज्जफरनगर में 5 को होने वाली महापंचायत में पहुंचेंगे बांगर से लोग : सतबीर पहलवान

विज्ञापन
खटकड़ टोल के पास धरने में पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों, मजदूरों के धरने की रविवार की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। सांकेतिक हड़ताल पर रतन, वेदू, विजय, राममेहर, कुलबीर दरियाला रहे। दिल्ली सीमा पर धरनों पर जाने और वहां से आने वाली महिलाओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर खटकड़ टोल पर रुकीं। यहां पर उन्होंने किसानों को राखी बांधकर आंदोलन में जीत की कामना की।
विज्ञापन

सतबीर पहलवान ने कहा कि 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में बांगर के एरिया से किसान पहुंचेंगे। दिल्ली बॉर्डर के धरनों की बात हो या प्रदेश में टोल के पास चल रहे धरने हों हर जगह किसानों की भीड़ बढ़ रही है। आंदोलन को तोड़ने के लिए जात-पात के नाम पर बांटने की जो कोशिश हो रही है वह पूरी तरह से पहले भी फेल रही है और आगे भी फेल रहेगी। किसान, मजदूर की कोई जाति नहीं होती है। हर बिरादरी के लोग खेती से जुड़े हैं। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी करते हैं। इस अवसर पर बलबीर बद्दोवाला, कल्याणी देवी प्रचारक आर्य समाज, सुनील, हरिकेश, कैप्टन रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें