फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल फिटनेस बनवाने आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण दो साल से बंद पड़ी अमरनाथ यात्रा को इस बार शुरू किया जाएगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक अप्रैल से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। इस बार श्री अमरनाथ यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने की संभावना है। अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों को अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नागरिक अस्पताल से बनवाना पड़ता है लेकिन अभी तक अस्पताल की तरफ से इसके लिए मेडिकल बोर्ड गठित नहीं किया गया है। ऐसे में श्रद्धालु नागरिक अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कुछ नियम बनाए हैं ताकि अधिक ऊंचाई पर चढ़ने के लिए यात्री योग्य हो। इसके लिए मेडिकल बोर्ड से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना पड़ता है। जिन लोगों को सांस की परेशानी, दिल की परेशानी, 13 साल से कम तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग भाग नहीं ले सकते। इसके अलावा शारीरिक रूप से भी व्यक्ति फिट होना जरूरी है इसलिए यात्रियों को अपना फिटनेस प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग से बनवाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में अपना फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग आ रहे हैं लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बोर्ड का गठन नहीं किया है। मेडिकल बोर्ड में एक फिजिशियन, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल होता है। इसके बाद डिप्टी एमएस या एसएमओ के हस्ताक्षर करवाने पड़ते हैं। इसके बाद ही फिटनेस प्रमाण पत्र बनता है।
यह मेडिकल बोर्ड पहले से ही गठित होता है। इसमें एक फिजिशियन, एक हड्डी रोग विशेष तथा डीएमएम या एसएमओ को शामिल किया जाता है। दो साल से यात्रा बंद थी तो हो सकता है बोर्ड के चिकित्सकों को पता नहीं हो। मंगलवार को ही इस बारे में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें