फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडारा पुल के पास कार, ऑटो व बाइक की टक्कर तीन महिलाओं समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडारा पुल के पास कार, ऑटो और बाइक की आपस में टक्कर होने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार यात्री नीचे दबकर घायल हो गए। जिनको राहगीरों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल जिला के गांव सौंगरी निवासी राजबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी कर्मवती, भाभी रजनी तथा एक महिला कोंती के साथ बराह खुर्द अपनी रिश्तेदारी में आए थे। वह बस स्टैंड से एक ऑटो किराये पर लेकर बराह खुर्द के लिए चल पड़े। जब वह पिंडारा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से कार आई और ऑटो को ओवरटेक करते हुए एक बाइक से टकरा गई। उसके बाद ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे ऑटो पलट गया और उसकी पत्नी, भाभी और कोंती भी ऑटो के नीचे दबकर चोटिल हो गए। बाइक पर दो लोग सवार थे, वह भी घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें