फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद के लगाए गए शुल्क के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
मीटिंग में भाग लेते दुकानदार। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद ने शुल्क लेने का फैसला किया है। यह शुल्क रिहायशी, वाणिज्यिक क्षेत्रों में अलग-अलग होगा। हालांकि लोगों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। इसी को लेकर सिटीजन वेलफेयर काउंसिल अर्बन एरिया एवं हाउसिंग बोर्ड की बैठक महासचिव जेबी दलाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में दलाल ने कहा कि एक ओर तो नगर परिषद लोगों पर शुल्क लाद रहा है, दूसरी ओर शहर में कहीं भी कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉलोनी स्थित मार्केट मेें इस साल में जनवरी से अब तक एक बार भी सफाई कर्मचारी नहीं आए हैं। इसके बावजूद नगर परिषद को शुल्क चाहिए। ठेकेदार द्वारा गाड़ी चलाई जा रही है लेकिन वह भी सही प्रकार से कूड़ा एकत्रित नहीं करती। कूड़ा उठाने का काम खुद लोगों द्वारा किया जा रहा है। रिहायशी क्षेत्रों के मार्केट में नगर परिषद कोई रखरखाव नहीं कर रही है। पार्क व ग्रीन बेल्ट में खरपतवार उगा हुआ है, लेकिन इसे साफ नहीं किया जा रहा है। इससे साफ है कि शहर में सफाई के नाम पर खिलवाड़ हो रही है।
दलाल ने कहा कि जो ठेका पहले 35 लाख रुपये महीने में था, वह अब करीब 76 लाख रुपये महीने में है। ऐसे में नगर परिषद हर वार्ड से करीब तीन लाख रुपये वसूलना चाहता है। ठेके के अनुसार सफाई का काम ठेकेदार द्वारा किया जाना है। यह काम भी लोग खुद ही कर रहे हैं। इस दौरान सूरत सिंह व हवा सिंह ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही आम सभा बुलाई जाएगी। इसमें आगे की योजना तैयार होगी। इस मौके पर रामसिंह, दिलबाग, सूरजभान, संदीप, सतीश, नरेश, रामनिवास, धर्मपाल, ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में हर वार्ड व गली में सफाई सुनिश्चित की जा रही है। डिफेंस कॉलोनी में सफाई नहीं होने की कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। इसका पता लगाया जाएगा। यदि कोई कमी है तो इसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहन लाल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, नगर परिषद जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें