फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शौचालय की खस्ता हालत से लोग परेशान

विज्ञापन
22जेएनडी10-शौचालय में टूटी पड़ी छत की सीलिंग। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोजगार कार्यालय के पास स्थित शौचालय की खस्ताहालत के चलते कर्मचारियों और वहां काम के लिए आने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय में छत की सीलिंग टूटी हुई है जिससे पानी टपकता रहता है। शौचालय में पाइप टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन

शौचालय में बने एक कमरे पर ताला भी लगा हुआ है। ऐसे में लोगों ने शौचालय की हालत सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार तो शौचालय में पानी भी नहीं रहता। ऐसे में यहां काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
कई बार पानी व्यर्थ बहता रहता है। टोंटियां खराब पड़ती रहती हैं। रोजगार कार्यालय ही नहीं लघु सचिवालय परिसर में भी ज्यादातर शौचालयों की हालत खराब है। यहां सैकड़ों लोग हर रोज अलग-अलग काम के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों के हित के लिए चाहिए कि शौचालयों की मरम्मत करवाई जाए और वहां खराब हुई टोंटियां और पाइप को बदला जाए। सफाई कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए ताकि शौचालयों से बदबू नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें