फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए : डीसी

विज्ञापन
09जेएनडी30: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मिल जाते हैं जिससे मौके पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है और नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
शिविर में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।
शिविर में बीरबल नगर निवासी शायमा देवी ने पीओएस मशीन में फिंगरप्रिंट न आने के कारण अपनी पुत्रवधू को नॉमिनी बनाने की मांग रखी ताकि राशन प्राप्त करने में दिक्कत न हो। कमला देवी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड के वार्ड-19 में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत रखी गई। कानूनगो मोहल्ला निवासी इंदु ने अपने घर के सामने से बिजली का खंभा हटवाने की प्रार्थना की। सतीश ने शहर में सीवर के मैनहोल से जुड़ी समस्या बताई। वहीं गायत्री मंदिर के पास स्थित काॅलोनी हनुमान नगर के निवासियों ने सीवरेज लाइन लीकेज से हो रही गंभीर परेशानी उपायुक्त के समक्ष रखी।
डीसी ने कहा कि लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए। पुरानी शिकायतों के समाधान पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर लगाए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सचिव आरटीए गिरीश कुमार, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें