फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए करें गश्त : एसपी

Tue, 18 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। एसपी राजेश कुमार ने शहर थाना में पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली। एसपी राजेश कुमार ने कर्मचारियों को क्राइम रोकने को लेकर निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के जो नियम हैं। उन्हें तरीके से निभाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गश्त करें, ताकि शहर में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। जितने भी केस चौकी या थानों में लंबित पड़े हैं। उन्हें डिस्पोज ऑफ किया जाए। एसपी ने कहा कि शहर में भी पुलिस व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए, ताकि आमजन के सामने पुलिस का सुरक्षा, सेवा और सहयोग का उद्देश्य पूरा हो सके। लोगों की नजरों में पुलिस की एक अलग से छवि रहनी चाहिए। अधिकारी और कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हर मामले में पहले तय तक जांच करें, फिर आगामी कार्रवाई शुरू करें। नशे को लेकर जहां तक बात है तो उस पर भी पूरी तरह से नियंत्रण करना है। नशा फैलने से रोकने को लेकर लोगों में जागरूकता लानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें