फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज श्रीधाम सोसायटी में होगा आध्यात्मिक संगम का आयोजन

Tue, 18 Feb 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी13: सेक्टर सात-ए श्री धाम सोसायटी में सुबह के समय योगा करते हुए। - फोटो : चेतेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। आर्ट आफ लिविंग हरियाणा द्वारा मंगलवार को सेक्टर सात ए श्री धाम सोसायटी में आध्यात्मिक संगम का आयोजन किया जाएगा। इसमें आर्ट ऑफ लीविंग के अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर शिरकत करेंगे। आध्यात्मिक संगम में श्री श्री रविशंकर नस्ल बचाओ और फसल बचाओ अभियान को प्रदेश भर की खापों के प्रतिनिधियों से मिलकर और आगे ले जाने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन

आर्ट आफ लिविंग हरियाणा के दयाकिशन गिल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर की सामाजिक संस्थाएं, खाप पंचायतें व खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि खेल, खेती और विरासत विषय पर आध्यात्मिक संगम होगा। संगम में अर्जुन अवॉर्डी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी, अखाड़ों के संचालक, गुरु खलीफे और खिलाड़ी आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि आद्यात्मिक संगम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इसी के साथ फसल बचाओ नस्ल बचाओ अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था 186 देशों में काम कर रही है। इसमें 1200 से ज्यादा स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दी जाती है। प्राकृतिक खेती, गो सेवा, सात्विक भोजन, शांत मन, तंदुरुस्त शरीर, शिक्षा, वातावरण, पर्यावरण बचाव और जैविक खेती से संबंधित अनेक कोर्स चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग एक सिद्धांत है जो जीवन को पूर्णता से जीने का एक दर्शन है। इसका केंद्रीय मूल्य स्वयं के भीतर शांति पाना है और हमारे समाज में, विभिन्न संस्कृतियों, परम्पराओं, धर्मो और राष्ट्रीयता के लोगों को एक सूत्र में बांधना है। अध्यात्मिक संगम में विभिन्न खापों के लोगों के साथ महिला व पुरुषों के कुश्ती मुकाबले भी होंगे। पुरुष वर्ग में श्रीश्री केसरी मुकाबले में 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इस वर्ग में प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 41 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। श्रीश्री कुमार टाइलट में 85 किलोग्राम भार वर्ग तक के पहलवान भाग लेंगे। इसमें प्रथम स्थान वाले पहलवान को 41 हजार रुपये, द्वितीय स्थान वाले पहलवान को 21 हजार तथा तीसरा स्थान पर रहने वाले पहलवान को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। श्रीश्री अभिमन्यु टाइटल में 68 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 12 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 6100 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग के श्रीश्री केसरी टाइटल ओपन वेट में पहले स्थान पर रहने वाली पहलवान को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली पहलवान को 15 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान को 7100 रुपये का पुरूस्कार दिया जाएगा। श्रीश्री बाल केसरी ओपन वेट अंडर 17 आयु वर्ग लड़कियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पहलवान को 15 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पहलवान को 7100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पहलवान को 4100 रुपये दिए जाएंगे। श्रीश्री बाल कुमारी वर्ग 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला पहलवान को 7100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पहलवान को 4100 रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाली पहलवान को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

17जेएनडी13: सेक्टर सात-ए श्री धाम सोसायटी में सुबह के समय योगा करते हुए।- फोटो : चेतेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें