26जेएनडी14: सेक्टर सात में टूटी सड़क। संवाद
जींद। शहर के सेक्टर सात में टूटी सड़कों की मरम्मत व सेक्टर दस में पाइप लाइन बिछाने, सीवरेज के मेनहोल की मरम्मत का काम होगा। इसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण ने टेंडर लगाए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद ही इन सभी स्थानों पर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
इसमें लगभग छह लाख रुपये की राशि से टूटी हुई सड़कों का सुधार किया जाएगा। सेक्टर में जहां पर गड्डे बने हुए हैं, इनको भरकर पेचवर्क किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-10 में पाइपलाइन बिछाई जाएगी व सीवरेज के मैनहोल के निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य पर लगभग दो लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 85 हजार रुपये की राशि से दस एमएलडी एसटीपी का वार्षिक रखरखाव किया जाएगा। इन टेंडरों की बिड दिसंबर के प्रथम सप्ताह में खुल जाएगी। इसके बाद सेक्टर-7 में पेचवर्क शुरू किया जाएगा।
बाॅक्स
यह सुधरेंगे रास्ते
फिलहाल शहर के सेक्टर-6 से महिला थाने तक सेक्टर-10 को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस पर गहरे गड्डे होने के कारण वाहन चालकों को हादसों का डर रहता है। इस राशि से इन गड्डों पर पेचवर्क होने के बाद चार सेक्टरों के लोगों को राहत मिलेगी।
बॉक्स.
सेक्टरों की सड़कों की होगी मरम्मत
शहर के सेक्टर सात से दस तक सड़कों के गड्डों को भरवाने, सीवरेज के ढक्कन ठीक करने समेत कई अन्य सुधार के लिए टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद सेक्टरों की हालात को सुधारा जाएगा।
-रोहित जेई, शहरी विकास प्राधिकरण, जींद।