फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अमरहेड़ी के पास कृषि योग्य भूमि के भाव एक करोड़ पार

विज्ञापन
26जेएनडी10-शहर में स्थित रानी तालाब, जहां के नए कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में एक दिसंबर से जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने जिला राजस्व विभाग को नए कलेक्टर रेट लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर शहर से गांव तक की जमीन पर भी पड़ा है। वहीं, शहर के फव्वारा चौक एरिया में जमीन के रेट 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार कर अप्रैल में ही साइट पर अपलोड कर दिया था। अमरहेड़ी के पास कृषि योग्य भूमि के भाव में एक करोड़ प्रति एकड़ के पार हो गए हैं, जो पिछले कलेक्टर रेट में 95 लाख के आसपास भाव था। नए वित्त वर्ष 2024-25 में जमीन की खरीद-फरोख्त करते समय रजिस्ट्री के रूप में दी जाने वाली स्टांप डयूटी पहले के मुकाबले ज्यादा चुकानी होगी, जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।
शहर, गांव और कृषि योग्य भूमि पर कलेक्टर रेट में प्रति वर्ग गज 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। जिला राजस्व विभाग ने अप्रैल से पहले ही जमीन के नए कलेक्टर रेट निर्धारित कर साइट पर डाल दिए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते नए रेट लागू होने की प्रक्रिया बीच में ही रुक गई थी। नए कलेक्टर रेट को लेकर प्रशासन ने लोगों से दावे-आपत्ति मांगी थी, लेकिन विभाग को एक-दो शिकायत ही मिली है, जो कि वे जमीन के नए रेट बढ़ाए जाने से संबंधित भी नहीं है।
विज्ञापन


बॉक्स

फव्वारा चौक पर बढ़े 20 प्रतिशत भाव

अमरहेड़ी में सड़क किनारे कृषि भूमि के कलेक्टर रेट में काफी इजाफा हुआ है। जहां पहले एक एकड़ का भाव 94 लाख 50 हजार था, वहीं अब नए कलेक्टर रेट के हिसाब से एक करोड़ तीन लाख 95 हजार तक पहुंच गया है। अशरफगढ़ में हाईवे के किनारे पिछले साल एकड़ का भाव 63 लाख रुपये था और अब 69 लाख 30 हजार रुपये हो जाएगा। फव्वारा चौक से शहर थाना पुलिस एरिया तक जहां पहले कलेक्टर रेट 68 हजार 250 रुपये था, वहीं अब नए कलेक्टर रेट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होकर 81 हजार 900 रुपये हो गया है। इसके अलावा फव्वारा चौक से रामराये गेट तक पुराना रेट 54 हजार 400 था। वहीं, अब नया रेट 55 हजार 440 हो गया है। इनके अलावा गांधी नगर रोहतक रोड पर दस प्रतिशत बढ़कर जमीन के भाव 6930 रुपये प्रति वर्ग गज हो गए हैं। गोहाना रोड सड़क के साथ-साथ जहां कलेक्टर रेट एक करोड़ 15 लाख 50 हजार प्रति एकड़ था, वहीं अब एक करोड़ 27 लाख पांच हजार प्रति एकड़ हो गया है।

बॉक्स

व्यवसायिक क्षेत्र के बढ़े रेट

कॉलोनी



वर्ष 2022-23

वर्ष 2024-25

तांगा चौक और पंजाबी बाजार

68250


75075

हरगोबिंद राय मार्केट, हनुमान गली

38850


42735

हुडा मार्केट, डीआरडीए के सामने

39900


43890

हाउसिंग बोर्ड एंड ओल्ड अर्बन एस्टेट
40950


45045

इंदिरा एंड जनता बाजार


60900


66990

देवीलाल ऑटो मार्केट


17850


19635

झांझ गेट से पुरानी सब्जी मंडी

49350


59220

कैथल रोड, अपोलो रोड


19425


21367

लघु सचिवालय के आसपास

39900


43890

वर्जन

जिले में नए कलेक्टर रेट एक दिसंबर से लागू हो जाएंगे। नए कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। दावे-आपत्ति में एक-दो शिकायत मिली है, जो नए कलेक्टर रेट से संबंधित भी नहीं है।
विज्ञापन


-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें