कोरोना संक्रमण से पहले पैसेंजर ट्रेनों की संख्या थी ज्यादा
कोरोना संक्रमण से पहले जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार और पानीपत व सोनीपत के लिए तीन-तीन ट्रेनें चलती थीं। ये वापसी में कुरुक्षेत्र, पानीपत व सोनीपत से यात्रियों को लेकर जींद पहुंचती थीं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहले सुबह चार बजे, आठ बजकर 25 मिनट, दोपहर एक बजे व शाम को पांच बजकर 20 मिनट पर ट्रेन चलती थी। वहीं पानीपत के लिए जींद से सुबह चार बजकर 35 मिनट पर, सुबह दस बजे व शाम चार बजे ट्रेन जाती थी। इसके अलावा जींद से सोनीपत के लिए सुबह साढ़े चार बजे, सुबह साढ़े दस बजे व दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रेन चलती थी। ऐेसे में पहले की तरह पर्याप्त संख्या में ही पैसेंजर ट्रेन चलने पर यात्रियों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: रोहतक में दुल्हन को मारी गोली, सोनीपत में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
पांच दिसंबर से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है, जो सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होगी। इसके अलावा पांच दिसंबर को ही जींद से पानीपत होते हुए रोहतक के लिए ट्रेन चलेगी। वहीं जींद से सोनीपत के लिए ट्रेन छह दिसंबर को चलेगी। पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ होगा। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने और यात्रियों की मांग पर रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन।