फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से

Tue, 22 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के कार्य में बदलाव किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को प्रात: 10 बजे की बजाय सायं तीन बजे से शुरू होगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन 22 सितंबर से 29 सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन


डीसी अजित बालाजी जोशी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 24 सितंबर सायं तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। प्रथम चरण के चुनाव में मतदान चार अक्तूबर को सुबह सात बजे से सांय पांच बजे तक होगा। पंच व सरपंचों के मतों की गिनती मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद होगी और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

वहीं, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के उम्मीदवारों के मतों की गिनती 21 अक्टूबर को सवेरे आठ बजे होगी। द्वितीय चरण में मतदान 11 अक्तूबर को होगा। चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 22 सितंबर से 29 सितंबर तक भर सकते हैं। तीन अक्टूबर को उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


जींद तथा सफीदों खंड में चुनाव प्रथम चरण में, नरवाना तथा उचाना खंड में द्वितीय चरण में तथा जुलाना, अलेवा तथा पिल्लूखेड़ा में तृतीय चरण में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें