उचाना। बारिश के साथ चली हवा से खेत में तैयार हो चुकी धान की फसल कई गांवों में खेत में बिछ गई है। किसानों ने कहा कि धान की फसल तैयार होने को है। बारिश के साथ आई तेज हवा से तैयार हो रही फसल खेत में बिछने से उत्पादन कम होगा।
किसान सतीश, वीरेंद्र, महेंद्र व मनोज ने कहा कि इस बार मानसून देरी तक है। ऐसे में किसानों को नुकसान हो रहा है। इस समय बारिश के साथ अगर ओलावृष्टि भी हो गई तो धान की फसल बिल्कुल नष्ट हो जाएगी। वहीं खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि बारिश के कारण गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।