फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओपीडी सेवा दो दिन, मरीज होंगे परेशान

Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के कमरे के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला नागरिक अस्पताल फिलहाल एक ईएनटी विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है। ऐसे में गले, नाक और कान से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों के सामने अब परेशानी खड़ी हो गई है। शुक्रवार को ही इसका परिणाम ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद के 25 नंबर कमरे में नजर आया। डॉ. अरविंद के कमरे के बाहर मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

अब अस्पताल में मात्र एक ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद रह गए हैं, जिन पर गला, नाक और कान से संबंधित मरीजों का भार आ गया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने ईएनटी विशेषज्ञ उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिख दिया है।
डॉ. अरविंद एसएमओ का काम भी देख रहे हैं। वह सप्ताह में मात्र दो दिन ही ओपीडी की सेवाएं दे पाएंगे, क्योंकि विभाग की गाइडलाइन के अनुसार वह दो दिन ही ओपीडी देख सकते हैं जबकि अन्य दिन वह एसएमओ का कार्यभार संभालेंगे। हालांकि पिछले तीन-चार दिन पहले ईएनटी चिकित्सक डॉ. बृजेंद्र घणघस ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से नागरिक अस्पताल में ईएनटी का एक ही चिकित्सक रह गया है। जब तक ईएनटी के नए चिकित्सक नहीं आ जाते, तब तक मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें