फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन के बचे हैं सिर्फ चार दिन, 80% सत्यापन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रवेश पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि में अब केवल चार दिन शेष हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कॉलेजों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। प्रवेश समितियां आवेदन पत्रों की जांच के साथ-साथ मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन भी कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक 80 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। शेष विद्यार्थियों का सत्यापन निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के लिए अलग-अलग काउंटरों पर कर्मचारियों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य 6 जुलाई तक जारी रहेगा। प्रत्येक कॉलेज में गठित समितियां विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच कर रही हैं। यदि सत्यापन के दौरान किसी दस्तावेज़ में त्रुटि मिलती है, तो संबंधित विद्यार्थी को उसे समय रहते सुधारने के लिए सूचित किया जा रहा है।
शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में आए 2651 आवेदन
शहर के शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में अब तक 2651 आवेदन अलग-अलग 13 संकायों में आ चुके हैं। कॉलेज की दाखिला समिति के पास 1404 आवेदन सत्यापन के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 1375 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। इसमें बीए कला संकाय में 726 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। बीए इकोनॉमिक्स में सात, बीए इंग्लिश में 17, बीए ज्योग्राफी में 23, बीए हिस्ट्री में 18, बीबीए में 79, बीकॉम में 117, बीसीए में 160, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 100, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 62, बैचलर ऑफ साइंस इन केमिस्ट्री में 20, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथ में 27 और बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन फिजिक्स में 18 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है।
वर्जन
कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 जून है। विद्यार्थी अपने पसंदीदा संकायाें लगातार आवेदन कर रहे हैं। मेरिट लिस्ट को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

-डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें