फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बची महज 9030 वैक्सीन, सात केंद्रों पर स्टॉक समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीकाकरण के लिए भी लोग काफी अधिक निकल रहे हैं। इसके चलते वैक्सीन की कमी बनी हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार पहले तैयार किए गए शेड्यूल में से अब कुछ केंद्र हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद से ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग टीका लगवा रहे हैं। जिला में अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के लिए 18-44 साल के लोगों में अधिक जोश है। इसके लिए प्रतिदिन टीकाकरण केंद्रों के बाहर लाइन लग रही है। ऐसे में 18-44 साल के लोगों के लिए आई वैक्सीन में से अब महज 700 डोज ही बची हुई हैं। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 8330 डोज बची हुई हैं।
दो बजे खोला जाएगा स्लॉट
लोगों द्वारा स्टॉल नहीं मिलने की शिकायत पर अब स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि प्रतिदिन दोपहर दो बजे स्टॉल खोले जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार पहले से भी यही व्यवस्था चल रही थी। कुछ अन्य समय पर भी स्लॉट खुलते थे, लेकिन कुछ लोगों को समय का पता नहीं था। अब सिर्फ दो बजे ही स्टॉल खोले जाएंगे। लोग ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर नहीं होगा टीकाकरण
वैक्सीन समाप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग को शेड़्ूयूल बदलाना पड़ा। अब शुक्रवार को उझाना, रजाना कलां, कालवा, जैजैवंती, दनौदा कलां, दरियावाला व धमतान साहिब में टीकाकरण नहीं होगा।
दवा काफी कम बची हुई है। आज अधिकारियों से बात की थी, लेकिन शुक्रवार को दवा मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में कुछ केंद्रों पर काम रोक दिया गया है। यहां दी गई पूरी दवा प्रयोग हो चुकी है। नई खेप आने के बाद फिर से काम शुरू किया जाएगा।
-डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
नगर परिषद के 200 कर्मचारियों को लगी वैक्सीन
नरवाना। नगर परिषद परिसर में वीरवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के 200 कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी वैैक्सीन के बिना रह गया हो तो वह भी तुरंत लगवा ले। उन्होंने सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने और हाथों को सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति अब तक वैक्सीन नहीं लगाव सका हो तो वह भी वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने लोगों को शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र में 55 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा में वीरवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर लुवास विश्वविद्यालय के पशु विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रमेश सिंहमार की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में मंच संचालन वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी पंवार ने किया। इसमें 55 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें