फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी फील्ड की वास्तविकताओं को नजरअंदाज कर की गई लागू : विक्रम

विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध करते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन सब-यूनिट की तरफ से नाहड़ बिजली निगम में कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सुरेश बीडी ने की और कार्यक्रम का संचालन स्टेट संचालक विक्रम द्वारा किया गया।
विक्रम ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों की वरिष्ठता, पारिवारिक परिस्थितियों, विभागीय आवश्यकताओं और फील्ड की वास्तविकताओं को नजरअंदाज कर लागू की गई है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

यह भी प्रमुखता से उठाया गया कि फील्ड स्टाफ की ड्यूटी बार-बार बदले जाने से कर्मचारियों को संबंधित फीडर्स की पूरी जानकारी नहीं रहती जिससे काम के दौरान गंभीर खतरे पैदा होते हैं और एक्सीडेंट व दुर्घटना मामलों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। यूनियन ने इसे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर मुद्दा बताया।
यूनियन ने सरकार से मांग की है कि इस ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह धरना आगे भी जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र, कर्मवीर, उपप्रधान प्रवीण, अश्वनी, धर्मवीर, यूनिट उपप्रधान राजबीर, जयपालए सुनील प्रधान सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें