फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू में 23 कोर्सों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए एक अगस्त से आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना आनलाइन दाखिला फार्म भर सकते हैं। दाखिले से संबंधित हर प्रकार की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय ने प्रोस्पेक्टस भी वेबसाइट पर रिलीज किया है। जिसमें हर कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। विश्वविद्यालय में 23 कोर्स हैं, जिसमें सात कोर्स नए सत्र से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल
एमपीएड और बीपीएड महिला और पुरुष का शारीरिक दक्षता परीक्षण 24 और 25 अगस्त को सुबह नौ बजे से शुरू होगा। दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक से 21 अगस्त तक चलेगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 और 23 अगस्त को शाम पांच बजे तक की जाएगी। प्रोफाइल ऑब्जेक्शन और करेक्शन आवेदक की 24 और 25 अगस्त को शाम पांच बजे तक की जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर मिल जाएगी। फाइनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 अगस्त को शाम पांच बजे तक की जाएगी।
पहली मेरिट लिस्ट 31 अगस्त को लगेगी। पहली मेरिट लिस्ट की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने की तिथि एक व दो सितंबर को रहेगी।
दूसरी मेरिट लिस्ट पांच सितंबर को लगेगी और इसकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करवाने की तिथि छह व सात सितंबर रहेगी।
तीसरी मेरिट लिस्ट आठ नंबर को लगेगी और इसकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करवाने की तिथि नौ से 12 सितंबर तक रहेगी।
बची हुई सीटें 13 सितंबर को डिस्प्ले की जाएंगी और उनकी ओपन कॉउंसिलिंग 14 सितंबर को की जाएगी। ओपन कॉउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट 14 सितंबर शाम को डिस्प्ले की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन काउंसलिंग की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद फीस जमा 15 सितंबर को की जाएगी।
ये हैं कोर्स
चार वर्षीय बीबीए आनर्स - 60 सीटें
चार वर्षीय बीकाम आनर्स- 60 सीटें
एमबीए- 50 सीटें
एमकॉम- 50 सीटें
एमए इंग्लिश- 50 सीटें
एमए साइकोलॉजी- 50 सीटें
एमए इकोनोमिक्स- 50 सीटें
एमसीए- 50 सीटें
एमए योग विज्ञान- 50 सीटें
एमए पोलिटिकल साइंस- 50 सीटें
एमए हिस्ट्री- 50 सीटें
एमए हिंदी- 50 सीटें
एपीएड- 50 सीटें
बीपीएड- 50 सीटें
एमएससी मैथमेटिक्स- 50 सीटें
एमएससी ज्योग्राफी- 50 सीटें
एमएससी केमिस्ट्री- 30 सीटें
एमएससी फिजिक्स- 30 सीटें
एमए मास कम्युनिकेशन- 30 सीटें
एमएससी बोटनी- 30 सीटें
एमएससी जूलोजी- 30 सीटें
एलएलएम- 30 सीटें
एमए म्यूजिक एवं डांस- 25 सीटें
पीजी की दाखिला प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी
हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद : एमए हिस्ट्री 40 सीटें, एमकॉम 60 सीटें, एमएससी मैथमेटिक्स 40 सीटें।
एसडी महिला महाविद्यालय कालेज नरवाना : एमए हिंदी 30 सीटें, एमए इंग्लिश 30 सीटें, एमकॉम 60 सीटें।
राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना : एमकॉम 40 सीटें, एमएससी मैथमेटिक्स 30 सीटें।
इंडस डिग्री कॉलेज किनाना : एमए इंग्लिश 60सीटें, एमकॉम 60 सीटें, एमएससी फिजिक्स 60 सीटें।
राजकीय पीजी कालेज जींद : एमए हिंदी 40 सीटें, एमए इंग्लिश 40 सीटें, एमए इकोनोमिक्स 40 सीटें, एमकॉम 40 सीटें, पीजीडीसीए 60 सीटें।
केएम राजकीय कालेज नरवाना : एमए इंग्लिश 60 सीटें, एमए पोलिटिकल साइंस 60 सीटें।
राजकीय कालेज सफीदों : एमए इंग्लिश 40 सीटें, एमए हिंदी 40 सीटें, एमकॉम 40 सीटें, एमएससी ज्योग्राफी 40 सीटें, पीजीडीसीए 20 सीटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें