फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सभा की एक सीट सोनी समाज को दी जाए : सुरेंद्र वर्मा

Mon, 02 Mar 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी01-मेन बाजार में हुई बैठक में मौजूद सोनी समाज के लोग। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मेन बाजार में हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा कोथ ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीसी के वंचित वर्ग सोनी समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। 16 मार्च के चुनाव के लिए प्रदेश में राज्य सभा की एक सीट सोनी समाज को दी जानी चाहिए। इसके अलावा सोनी समाज के हितों के लिए राज्य सरकार हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड का शीघ्र गठन करे ताकि समाज का कल्याण एवं उत्थान संभव हो सके।
शहरी प्रधान अजय कुमार, सचिव जितेश, जिला युवा प्रधान राजेंद्र सोनी ने बताया कि पूरे विश्व में स्वर्ण कला का ज्ञान देने वाले एवं आपसी भाईचारा, एकता और बंधुत्व की भावना मजबूत करने वाले महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती का अश्विन शुक्ल पूर्णिमा से गहरा संबंध है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन ही महाराजा अजमीढ़ जयंती को हरियाणा सरकार के केलेंडर में दर्शाए स्पेशल डे की बजाय राजपत्रित अवकाश की सूची में शामिल कर अतिशीघ्र नोटिफिकेटन जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला युवा प्रधान राजेंद्र, उपप्रधान गौरव सोनी, तिलकराज उर्फ पप्पू, रघबीर सिंह, प्रिंस वर्मा, कृष्ण सोनी, मानव, तुषार, हिमांशु, प्रदीप, युवराज सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, सतीश रामराये, सहसचिव राजेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें