18उचाना01 : मृतक राजू का फाइल फोटो
उचाना। कहसून गांव में रंजिशन हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी जबकि हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कहसून गांव निवासी जसमेर ने बताया कि उनके पड़ोस में गौरव और राहुल को किसी मामले में पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी। इस पर गौरव और राहुल के परिजन उनके परिवार पर शिकायत का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। शाम को आरोपियों ने बाहर से एक गाड़ी व दो बाइकों पर कुछ युवक बुलाए और उन पर हमला कर दिया। उसी समय काम से घर लौट रहे उसके चाचा राजू पर पीछे से धारधार हथियार के साथ वार कर दिया। इसमें वह नीचे गया तो नीचे गिरे-गिरे राजू पर हमला किया गया। उसको छुड़वाने के लिए आए कृष्ण, नवाब और शंकर पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हमलावरों से छुड़वाया और घायलों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जसमेर ने आरोप लगाया कि सावन, जोनी, विजय, राहुल, रमेश, जसबीर, गौरव, विकास ने उन पर हमला किया, जिसमें उसके चाचा राजू की मौत हो गई।
18उचाना01 : मृतक राजू का फाइल फोटो