फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र निर्माण के लिए अच्छे गुण और संस्कार जरूरी : अग्नि देव

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निर्माण में चरित्र की भूमिका पर जानकारी देते हुए ब्र
विज्ञापन
नरवाना। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद पब्लिक विद्यालय और राजकीय महाविद्यालय नरवाना में व्यक्तित्व निर्माण में चरित्र के योगदान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता ब्रह्मचारी अग्नि देव आचार्य ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, संयम, अनुशासन, स्वाध्याय और परोपकार जैसे गुण अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छे गुण, कर्म, स्वभाव और संस्कार चरित्र निर्माण का आधार हैं। सफलता के लिए ईमानदारी, समर्पण और निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के अधिक प्रयोग और जंक फूड से बचने तथा योग, व्यायाम और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।
प्रधान चंद्रकांत आर्य ने विद्यार्थियों से मेहनत कर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जयपाल सिंह आर्य, ब्रह्मचारी सत्यव्रत, प्राचार्य सीमा, बलबीर सिंह और मिथिलेश शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें