12जेएनडी28: मंदिर में चांदी का छतर चढ़ाते हुए। संवाद
नरवाना। नगर परिषद रोड स्थित श्री बाला जी मंदिर में श्री बाला जी मंदिर प्रबंधक कमेटी सदस्यों व पदाधिकारियों ने दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम किया। इसमें शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मन्नतें मांगी।
इस अवसर पर पूजा अर्चना किए जाने के साथ छप्पन भोग लगाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सोने का चोला विशेष आकर्षक का केंद्र रहा तो झील गांव निवासी राजकुमार बंसल ने सवा किलो चांदी का छत्र श्री हनुमान की प्रतिमा पर अर्पित किया। इसके बाद भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर समिति सरंक्षक जयदेव बंसल, प्रधान सज्जन झील वाले, नप पूर्व प्रधान भारतभूषण गर्ग, पूर्व प्रधान सुदेश चौपड़ा, पूर्व प्रधान हंसराज समैन, पूर्व प्रधान सुरेश पप्पू, पूर्व प्रधान सुभाष चहल, प्रधान प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, विनोद गर्ग, डाॅ.विनोद, रोहित गुप्ता व कुलदीप मोर मौजूद रहे।