फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो सगे भाईयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने किया महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सोनीपत के एक गांव की महिला को फोन कर उससे लगातार बात कर विश्वास में लेने के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो सगे भाइयों के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोप भड़ताना निवासी लाभ सिंह और जय भगवान हैं।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सोनीपत के एक गांव की महिला ने कहा है कि भड़ताना निवासी लाभ सिंह ने डेढ़ वर्ष पहले उसके पास फोन किया। उसने बताया कि यह गलत नंबर मिल गया है। इसके बाद वह बार-बार फोन करने लगा और उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछने लगा। लगातार फोन आने पर वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद लाभ सिंह ने उसे बताया कि उसका भाई जय भगवान बिजली निगम में जेई है। वह उसे नौकरी दिला देगा। इसके बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोनों भाइयों ने उसके साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वीडियो व फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोट
महिला की शिकायत पर दो सगे भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-हरिओम, थाना प्रभारी, पिल्लूखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें