फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बकाया और कटा हुआ मानदेय जारी करने की मांग

Sun, 13 Apr 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी02-मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा को ज्ञापन सौंपती मिड डे मील
विज्ञापन
जींद। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जनसभा नेहरू पार्क में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कैलाश ने की। मंच संचालन जिला सचिव सुनीता ने किया। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य उपप्रधान सुनीता और राज्य कमेटी सदस्य संदीप जाजवान ने कहा बेटी बचाओ ओर बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले सरकार के मंत्रियों और विधायकों के पास महिलाओं की समस्याओं को सुनने तक का टाइम नहीं। ऐसे में उन्होंने अपना मांग पत्र जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र को सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन की मांग है कि वर्कर्स का बकाया और कटा हुआ मानदेय तुरंत जारी किया जाए। बच्चे कम होने या स्कूल बंद व मर्ज होने पर वर्कर्स को नहीं हटाया जाए। हटाई गई वर्कर्स को दोबारा काम पर लिया जाए। बच्चे कम होने पर वर्कर को अन्य सरकारी स्कूल में समायोजित किया जाए। वर्कर्स का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए और पूरे 12 महीने का वेतन दिया जाए। वर्कर्स का मानदेय उसके खाते में सात तारीख तक डाला जाए। इसके अलावा वर्कर्स को सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये और दुर्घटना में घायल या मृत्यु होने पर मुआवजा दिया जाए। वहीं मौलिक शिक्षा अधिकारी ने 17 अप्रैल को यूनियन के प्रतिनिधि मंडल से मीटिंग का समय दिया और अपने स्तर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। सुनीता ने कहा कि पानीपत, सोनीपत और करनाल की मिड डे मील वर्कर्स शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पानीपत में प्रदर्शन कर रही हैं। अगर शिक्षा मंत्री ने भी मिड डे मिल वर्कर्स की मांगों का समाधान नहीं किया तो 20 मई को पूरे हरियाणा की मिड डे मील वर्कर्स हड़ताल करके अपने जिले में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पिंकी, मुकेश, अनीता, नीलम, रानी, सुनीता, बाला और कविता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें