डाहौला गांव के पशु पालक सतीश कुमार, बिजेंद्र सिंह, जिले सिंह, सतीश कुमार और सुरेश कुमार ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों को कई महीने पहले पशु तालाब के ऊपर से गुजर रही बिजली हाई वोल्टेज की तारों को हटवाने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन बिजली निगम नगूरां के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं से नहीं ले रहे थे।
अमर उजाला ने मामले को 16 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर बिजली निगम की टीम ने संज्ञान लेते हुए हाई वोल्टेज तारों को हटाते हुए तालाब के दूसरी साइट पर तब्दील कर दिया है।