20जेएनडी01-लखमीरवाला गांव में ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलाते हुए स्
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के सब सेंटर निर्जन के गांव लखमीरवाला में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के निर्देशन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। स्वास्थ्य सुपरवाजर सुरेश कुमार, स्वास्थ्यकर्मी प्रमोद, सुमन और रेखा कौशिक ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक बेटी दो घरों को रोशन करती हैं। सुमन और रेखा कौशिक ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करके आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना चाहिए। संवाद