फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीएमसी कार्यालय में नहीं जाएंगी प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी फाइलें

विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को निकालते कार्यकारी अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नगर परिषद से प्लाट या मकान के लिए मिलने वाली प्रॉपर्टी आईडी के लिए धक्के खा रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रॉपर्टी आईडी की फाइल अब डीएमसी कार्यालय नहीं जाएगी। कार्यकारी अधिकारी ही प्रॉपर्टी आईडी की फाइल को अंतिम रूप देंगे। हालांकि पुरानी करीब 700 फाइलें बची हुई थीं, इनमें से 150 से अधिक का निपटारा कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की हुई है। इसके चलते पिछले दिनों पोर्टल भी बंद रहा और प्रॉपर्टी आईडी का काम नहीं हो सका। जैसे ही यह काम शुरू हुआ, काफी लोगों ने आवेदन किया। इसी बीच व्यवस्था की गई कि प्रॉपर्टी आईडी की फाइल जिला नगरायुक्त कार्यालय में भी जाएगी। इसके चलते काफी फाइल लंबित हो गईं। शहर के काफी लोग इसको लेकर डीएमसी से भी मिले थे। इन लोगों ने यही कहा कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय से निकलने के बाद डीएमसी कार्यालय में फाइल लंबे समय तक पड़ी रहती है। इसके बाद भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी अधिकारियों की मीटिंग लेकर प्रॉपर्टी आईडी के चलते लोगों का आ रही परेशानी को उठाया था। इस पर नई व्यवस्था की गई है।
पुरानी फाइलों में लग रहा समय
दरअसल नई व्यवस्था के चलते प्रॉपर्टी आईडी के लिए ऑनलाइन ही आवेदन किया जाता है। इसके बाद इससे जुड़े विवरण को अपलोड करने में करीब दस मिनट का समय लगता है। ऐसे में लंबित फाइल अधिक होने के कारण इसमें समय लग रहा है।
विज्ञापन

निपटाई जा रही हैं फाइलें
डीएमसी कार्यालय से काफी फाइल वापस आई हैं। इनको निपटाया जा रहा है। फाइलें कार्यकारी अधिकारी कार्यालय से ही पूरी होंगी। यह निर्णय डीएमसी का है। हमें जो निर्देश मिले हैं, उनके अनुसार काम किया जा रहा है। अगले दो दिन में सभी फाइलें पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें