फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उचाना से ही श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी के लिए ट्रेन

विज्ञापन
जींद रेलवे स्टेशन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन नंबर 14625-26 दिल्ली-फिरोजपुर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 16031 जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का उचाना में ठहराव शुरू किया है।
विज्ञापन

दिल्ली से सुबह 09:07 पर उचाना पहुंचेगी छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन
छिंदवाड़ा एक्प्रेस ट्रेन नंबर 14625 दिल्ली से चलकर सुबह नौ बजकर सात मिनट पर उचाना पहुंचेगी और नौ बजकर नौ मिनट पर यहां से रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14626 फिरोजपुर से चलकर सुबह आठ बजकर 57 मिनट पर उचाना पहुंचेगी और आठ बजकर 59 मिनट पर उचाना से चलेगी। चेन्नई से चलकर ट्रेन नंबर 16031 एक बजकर 56 मिनट पर उचाना पहुंचेगी। इससे श्रद्धालु यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जम्मूतवी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को उचाना से वैष्णो देवी जाने के लिए यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। वहीं छिंदवाड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में सभी दिन उचाना आएगी, जिससे यात्री सप्ताह में सभी दिन वैष्णो देवी जाने के लिए सफर कर सकते हैं।
अभी छह महीने के लिए ट्रायल के तौर पर ठहराव किया शुरू
रेलवे द्वारा वैष्णो देवी जाने के लिए उचाना के लोगों के लिए छिंदवाड़ा एक्प्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू किया है। इससे उचाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सीधे उचाना से ही ट्रेन मिल सकेगी। पहले उचाना के श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी जाने के लिए नरवाना या फिर जींद से ही ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। फिलहाल उचाना में ये दोनों ट्रेन छह महीने के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू की गई हैं। अगर इस दौरान वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही तो इन दोनों ट्रेन का उचाना में सुचारु रूप से ठहाराव शुरू होगा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा अब छिंदवाड़ा एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू किया गया है। यात्रियों की मांग पर यह ठहराव शुरू किया गया है। इससे उचाना के श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा। अब उचाना के श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी जाने के लिए नरवाना या जींद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उचाना से ही श्रद्धालु वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकड़ सकेंगे। फिलहाल छह महीने के लिए उचाना में ट्रेन का ठहराव करने के आदेश जारी हुए हैं। उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। -प्रेम किशोर, स्टशेन अधीक्षक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें