फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 33 पार्कों में लगेगा ओपन जिम

विज्ञापन
ओपन जिम पर अभ्यास करते युवक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सुबह-शाम सैर के लिए पार्कों में जाने वाले लोग अब अपनी सेहत भी बना सकेंगे। इसके लिए नगरपरिषद ने शहर के 33 पार्कों में ओपन जिम लगाने की योजना बनाई है। अगले छह महीने में सभी पार्कों में जिम स्थापित कर दिए जाएंगे। पहले शहर के तीन पार्कों में ओपन जिम चल रहे हैं। वहीं 33 पार्कों में से प्रत्येक पार्क पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि शहर में छोटे बड़े 126 पार्क हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर में कोई खास सुविधा नहीं है। पार्कों में सुबह-शाम सैर के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। पार्कों में सैर करने वाले लोग जिम की मदद से सेहत भी बना पाएंगे। हालांकि यह परियोजना करीब एक साल पहले बनी थी, लेकिन अब यह सिरे चढ़ेगी। योजना के तहत शहर के पार्कों में ओपन जिम स्थापित करने का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन

इन पार्कों में लगेंगे ओपन जिम
नगरपरिषद ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 32, 49, 58 और 94 के सामने की पार्क में ओपन जिम लगाने की योजना बनाई है। इसी कॉलोनी के मकान नंबर 375, 390 और 426 के सामने की पार्क में भी ओपन जिम लगेंगे। अर्बन इस्टेट कॉलोनी के मकान नंबर 1202, 1216, 1226 और 1235 के सामने की बड़ी पार्क में ओपन जिम बनेंगे। मकान नंबर 1742, 1757, 1772 और 1690 के सामने की पार्क में भी ओपन जिम बनाए जाएंगे। मकान नंबर 1530, 1255 और 1520 के सामने की पार्क में भी ओपन जिम होगी। अर्बन इस्टेट कॉलोनी के ही मकान नंबर 1331, 1337 और 1484 के सामने की पार्क में भी ओपन जिम बनेगी। इसी कॉलोनी के मकान नंबर 1961, 1971, 2036, 1969 के सामने की पार्क में ओपन जिम की सुविधा होगी। इसी तरह मकान नंबर 2199 और 2213 के सामने की मॉडल पार्क में भी ओपन जिम बनेगी। अर्बन इस्टेट के मकान नंबर 2539, 2543 और 2666 के सामने की पार्क में ओपन जिम स्थापित होगी। इसी तरह मकान नंबर 2429, 2440, 2483 और 2470 के सामने, मकान नंबर 2684, 2760, 2719 और 2740 के सामने की पार्क में ओपन जिम बनेगी। गोहाना रोड पर वार मैमोरियल पार्क में भी ओपन जिम होगी। अर्बन एस्टेट के मकान नंबर 3072, 3107, 3125 के सामने की पार्क में ओपन जिम स्थापित होगी। इसी कॉलोनी के मकान नंबर 3172 और 3284 के सामने, मकान नंबर 3650 और 3639 के सामने, मकान नंबर 3689 और 3703 के सामने, मकान नंबर 3830 और 3772, मकान नंबर 3943 और 3965 के सामने की पार्क में ओपन जिम बनेगी। मकान नंबर 4118 और 4160 के सामने की पार्क में ओपन जिम होगी। मकान नंबर 4668 और 4574 के सामने, मकान नंबर 4917 और 4983 के सामने की पार्क में ओपन जिम बनेगी। गांधी नगर कॉलोनी की गांधी पार्क, मकान नंबर 3 और 10 के सामने की पार्क, गांधी नगर कॉलोनी की सुभाष पार्क, अपना पार्क, भगत सिंह पार्क में ओपन जिम स्थापित होंगे। यहां जिला पुस्तकालय के सामने की पार्क, पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता के निवास के सामने की पार्क, इसी कॉलोनी में पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला के निवास के सामने की पार्क, डॉ. मीनाक्षी जैन अस्पताल के सामने की पार्क में ओपन जिम की सुविधा होगी। शहर के हांसी रोड स्थित बनखंडी महादेव पार्क, हांसी ब्रांच नहर के साथ के स्वर्ग आश्रम की पार्क, सफीदों रोड पर डॉ. गेरा अस्पताल के सामने की ग्रीन बेल्ट पार्क में ओपन जिम स्थापित होंगे।
इन पार्कों में स्थापित ओपन जिम का लोग उठा रहे स्वास्थ्य लाभ
इससे पहले डीसी कॉलोनी स्थि पार्क व हर्बल पार्क व जयंती पार्क में ओपन जिम लग चुके हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभ उठा रहे हैं। ओपन जिम पर अभ्यास करने वाली 45 वर्षीय मीना रानी के अनुसार पहले घुटनों में काफी दर्द रहता था, लेकिन करीब दो महीने के अभ्यास के बाद यह ठीक हो गया है। शिव कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय वेदप्रकाश के अनुसार वे एक साल से ओपन जिम पर अभ्यास कर रहे हैं। करीब दस किलोग्राम वजन हुआ है और स्वास्थ्य में लाभ हुआ है। इन लोगों ने कहा कि ओपन जिम में ओर अधिक आधुनिक उपकरण लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्य पार्कों में ओपन जिम लगाने के लिए नगरपरिषद की मीटिंग में मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद पार्कों का चयन किया गया है और अब इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले करीब छह महीने में इन पार्कों में ओपन जिम लग जाएगी। शहर के लोगों की ओपन जिम के लिए काफी मांग आ रही थी। -पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगरपरिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें