फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सामान्य नहीं हो रहे हालात

Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
पीएनबी के बाहर कैश के लिए लगी लाइन। - फोटो : jind
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा बेशक लोगों से 31 दिसंबर तक का समय मांगा गया था। यह समय पूरा होने में महज तीन दिन बचे हैं, लेकिन बैंकों में हालात सामान्य नहीं हो पाए। इसमें सबसे बड़ी बाधा आरबीआई से बैंकों को करेंसी नहीं मिलना है। इसके चलते लाइन नहीं हट रही। हालांकि कैश लेने वालों की लाइन पहले से छोटी हो रही हैं।
विज्ञापन


दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो लोगों का राहत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैंकों को भी लीड बैंक से चेस्ट के लिए निराशा हाथ लगी। दरअसल रिजर्व बैंक से कैश नहीं पहुंचने के कारण बैंकों को अपने पास आने वाले कैश से ही कुछ पेमेंट देकर काम चलाना पड़ रहा है। सोमवार को जिले में हालात यह रही कि गांवों की तो बात छोड़ दें, शहर में ही कैश की काफी कमी दिखाई थी। सिर्फ बैंक शाखाओं से ही कुछ कैश मिला। ज्यादातर एटीएम बूथ बंद रहे और एचडीएफसी, पीएनबी, एसबीआई व एक्सिस बैंक से लोगों को कैश मिल पाया। वहीं, एलडीएम एमके झा के अनुसार आरबीआई से कैश लेने के लिए टीम गई है। इसमें 500 रुपये के नए नोट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद हालात सामान्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें