फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगबीर राठी ने ‘दंगल’ में किया धमाल

Mon, 26 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान आमीर खान के साथ जगबीर राठी। - फोटो : jind
विज्ञापन
शहर के शिव चौक निवासी जगबीर राठी ने हाल ही मेें रिलीज हुई अमीर खान की फिल्म दंगल में सशक्त अभिनय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके अभिनय के लिए देश विदेश से उनके प्रशंसकों के फोन कॉल आ रहे हैं। जगबीर ने अपने परिवार के साथ दंगल फिल्म देखी और अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। दंगल के बाद जगबीर राठी को मुंबई से एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला है, जिसकी शूटिंग अगले साल होगी। बता दें कि जगबीर राठी, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में छात्र कल्याण विभाग के निदेशक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


फिल्म दंगल में खेल अधिकारी का रोल निभा रहे जगबीर राठी के पास आमिर खान अपनी बेटियों को कुश्ती खिलाड़ी बनाने के लिए सहायता मांगने आते हैं। आमिर साथ में मिठाई का डिब्बा भी लाते हैैं। जगबीर मिठाई का डिब्बा गाड़ी में रखवा देते हैं। राठी आमिर की कोई मदद नहीं कर पाते हैं और व्यवस्था के बारे में बताते हैं। आमिर की जगबीर राठी के साथ खासी नोकझोंक होती है।

एक सीन के लिए खाने पड़े 15 लड्डू
इससे पहले भी जगबीर राठी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। राठी ने बताया कि आमिर खान बेहद संजिदा कलाकार हैं। शूटिंग के दौरान मेरे घर फोन कर बेटे चिन्मय को कहा कि मैं आपके पापा के साथ काम कर रहा हूं। यह आमिर का बड़प्पन ही था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उसे एक सीन में 15 लड्डू खाने पड़े थे। उन्होंने बताया कि अगले साल वह एक और हिंदी फिल्म कर रहे हैं। राठी ने बताया कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत जींद के एसडी स्कूल के मंच से की थी। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें