फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद पहुंचे पांच करोड़, सोमवार से मिलेगी राहत

Fri, 25 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
करेंसी - फोटो : jind
विज्ञापन
बैंकों से पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बलदवाने की समय सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। हालांकि, बैंकों में कैश नहीं पहुंचने से लोग निराश लौटे, लेकिन कुछ बैंकों में दोपहर बाद करीब पांच करोड़ रुपये का कैश पहुंचा है। अब लोगों को सोमवार को ही राहत मिल पाएगी। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ने 40 लाख रुपये का इंतजाम किया है। इसमें से आधी राशि एटीएम में डाली जाएगी। उधर, बाजार पर  नोटबंदी का व्यापक असर पड़ रहा है। अधिकतर कारोबारी खाली बैठे हैं। अब तक उधार पर सामान बेच रहे व्यापारी अब भी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार से एक हजार रुपये के नोट का प्रचलन पूरी तरह बंद हो गया है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप, वीटा बूथ, रोडवेज सहित तमाम प्रतिष्ठानों में एक हजार रुपये का नोट अस्वीकार किया जा रहा है। अब एक हजार रुपये के नोट को सिर्फ बैंक में ही जमा करवाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि उनके पास रखे पैसे को तो वो बैंक में जमा करवा रहे हैं, लेकिन बैंक से वापस कैश नहीं मिल रहा है। इससे तमाम जरूरी काम रुक गए हैं।

एक हजार के नोट के साथ लौटे वापस
एक हजार के नोट का प्रचलन बंद होने के बावजूद कुछ लोग पेट्रोल पंप व सहकारी बीज विक्रय की दुकान पर लोग एक हजार रुपये के नोट लेकर आए, लेकिन यहां नोट स्वीकार नहीं किए गए। इससे लोगों को वापस लौटना पड़ा। इससे पेट्रोल पंपों पर सेल में करीब 20 प्रतिशत तक की कमी आई है।
विज्ञापन


43 एटीएम चले
जिला में विभिन्न बैंकों के कुल 121 एटीएम बूथ हैं। इनमें से महज 43 से ही शुक्रवार को कैश निकाला जा सका। शेष 78 एटीएम आउट ऑफ सर्विस रहे। इस कारण लोग कैश के लिए भटकते रहे। जिन एटीएम में पैसे थे, वहां लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। कुछ लोगों को दिन भर लाइन में लगने के बाद भी कैश नहीं मिला।

किराना बाजार में भी मंदी
नोट बंदी के साथ महीने का अंतिम सप्ताह होने के कारण बाजार पूरी तरह से मंदी की चपेट में है। किराना कारोबारियों के अनुसार, पिछले माह के मुकाबले सेल 50 प्रतिशत से भी कम हो गई है। इंदिरा बाजार में किराना व्यापारी प्रवीण बंसल के अनुसार दाल, मसाले, ड्राई फ्रूट की सेल में 80 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

शादियों के सीजन में भी ज्वैलर्स खाली हाथ
शादियों के सीजन में सबसे अधिक उम्मीद ज्वैलर्स को होती है। ज्वैलर्स सचिन कुमार के अनुसार महज 30 से 40 प्रतिशत तक काम ही बचा है। इन दिनों में प्रतिदिन 15 लाख रुपये से अधिक की सेल होती थी, लेकिन इस बार एकाध ग्राहक ही आ हा है, जो चेक से पेमेंट कर रहा है।

500 के नोट ने दी राहत
कुछ एटीएम से अब पांच सौ रुपये का नोट भी निकलने लगा है। इससे बाजार में आए दो हजार रुपये के नोट से लोगों को परेशानी नहीं हो रही है। इससे पहले बाजार में महज सौ रुपये और दो हजार रुपये के ही नोट थे। इससे दो हजार रुपये से सामान लेने पर खुले की दिक्कत आती है।

दिन में कैश की दिक्कत रही है। दोपहर बाद राशि आई है। इसको कुछ बैंकों में भेजा गया है। 43 एटीएम चले हैं। कुछ एटीएम में कैश की दिक्कत रही तो कुछ को अभी नए नोटों के लिए तैयार नहीं किया गया है। सोमवार लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

हरिश अनेजा, लीड बैंक अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें