फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी

Fri, 25 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
न‌िरीक्षण। - फोटो : jind
विज्ञापन
डीसी विनय सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर डीसी ने कर्मचारियों और अधिकारियों को हड़काया व ऑफिस साफ रखने के आदेश दिए। डीसी ने कहा कि वे शुक्रवार को फिर व्यवस्था देखेंगे, कुछ भी गड़बड़ नहीं मिलना चाहिए। सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर कुछ अधिकारियों ने पीयन नहीं होने की बात कही तो डीसी ने कहा कि घर में सफाई पीयन नहीं खुद करते हैं। ऑफिस में दिन का तीसरा हिस्सा बिताते हैं, लेकिन यहां गंदगी में रहते हैं।
विज्ञापन


करीब दो घंटे चले निरीक्षण के दौरान डीसी ने हर कमरे में जाकर व्यवस्था देखी। इस दौरान कई कार्यालयों में तो हालात बेहद खराब मिले। कुछ जगह कर्मचारियों ने चाय बनाने और खाना गर्म करने के लिए हीटर तक लगाए थे। डीसी ने उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए। वहीं अलमारियों के उपर रखी फाइलों को भी हटाने को कहा। ऑफिस के अंदर ही बनाए गए स्टोर को अलग करने के आदेश भी डीसी ने दिए। अधिकतर कार्यालयों में फाइलें और अन्य सामान अव्यवस्थित मिला। इस पर डीसी ने कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय के बाहर लगाई गई चिक्स पर डीसी ने कहा कि यह क्या बना रखा है। पशुओं का बाड़ा लग रहा है।

उन्होंने कहा कि बताओ इसका क्या फायदा है, वे भी अपने दफ्तर में लगवाएंगे। इस पर अधिकारियों ने कहा कि यहां ग्रिल में शीशे नहीं हैं, ऐसे में सर्दी के दौरान लगाया गया था। इस पर डीसी ने कहा कि ग्रिल में शीशे लगवाए। इसके बाद राजस्व विभाग के एक कार्यालय में पहुंचे। यहां अलमारी के ऊपर कुछ बिल बुक रखी थी। जब डीसी ने पूछा तो यहां मौजूद कर्मचारियों बताया कि अलमारी में जगह नहीं है। इस पर डीसी विनय सिंह ने अलमारी खुलवाई तो यह खाली मिली। फिर कर्मचारियों को डांटा। इसके बाद डीसी डीआईपीआरओ ऑफिस पहुंचे यहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल की फोटो लगी हुई थी। इस पर डीसी ने आदेश दिए कि यहां राष्ट्रपति की फोटो भी लगाई जाए।
विज्ञापन


डीएफएससी ऑफिस में मिली अव्यवस्था
निरीक्षण के दौरान जब डीसी विनय सिंह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे तो यहां अधिकतर अलमारियों के ऊपर फाइल और अन्य सामान रखा था। इस पर डीसी ने एक कर्मचारी से इसके बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। जब डीसी ने ऑफिस प्रभारी के बारे में पूछा तो कर्मचारी इसका भी जवाब नहीं दे पाए। डीसी ने ऑफिस में सफाई रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें