फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती लड़की से भाई ने ही नहीं पड़ोसी युवक ने भी किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में आठ माह की गर्भवती 12 वर्षीय नाबालिग के साथ लॉकडाउन के दौरान उसके भाई द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले एक अन्य 16 वर्षीय नाबालिग ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह जानकारी लड़की ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों को दी है। हालांकि लड़की की मां ने अपने 14 वर्षीय बेटे पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी लड़की के भाई को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। ऐसे में बच्चे के पिता की जानकारी के लिए डिलिवरी के बाद बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। हालांकि उसके आरोपी भाई का सैंपल लिया जा चुका है। अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा कि लड़की के गर्भ में पल रहा बच्चा उसके भाई का है या पड़ोस के रहने वाले नाबालिग का। नाबालिग लड़की के स्वास्थ्य की जांच व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए सीडब्ल्यूसी ने नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर उसके इलाज का उचित प्रबंध करने के लिए कहा है। इसके अलावा डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद बच्चा अगर पड़ोसी नाबालिग का निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

भाई का लिया सैंपल
लड़की के भाई का सैंपल लिया जा चुका है। बच्चे के जन्म के बाद उसका सैंपल लेकर इसका मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि बच्चा किसका है। फिलहाल जांच की जा रही है। -पुष्पा खत्री, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें