फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को कार्यक्रम में बुलाने पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को बारहा खाप ने किया तलब

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते बारहा खाप के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को बुलाने पर बारहा खाप नजर आ रही है। इसे लेकर सोमवार को खाप प्रधान राजमल लाठर के नेतृत्व में खाप की बैठक हुई, जिसमें भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को तलब किया गया। बैठक में पहुंच भारत विकास परिषद के चार सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन

राजमल लाठर ने कहा कि भाजपा और जजपा नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते ऐसा कर रहे हैं। यह बहुत निंदनीय है। भारत विकास परिषद ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को बुलाया था, लेकिन किसानों के विरोध के चलते उन्हें वापस भेज दिया गया। इसलिए भारत विकास परिषद के सदस्यों को मौके पर बुलाया जाए। बैठक में परिषद के सदस्य ज्ञान लाठर, सुरेश, जगदीश व महेंद्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे भारत विकास परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देते हैं। भविष्य में वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। बैठक में कहा गया कि अगर भविष्य में किसी ने भी भाजपा या जजपा नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया तो बारहा खाप कड़ा संज्ञान लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें