फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस स्टैंड पर शौचालय की व्यवस्था नहीं, यात्री परेशान

विज्ञापन
23जेएनडी33: नरवाना बस अड्डे पर छाई बदहाली। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना बस स्टैंड के नवीनीकरण को लेकर परिसर में बिल्डिंग तोड़ने का कार्य पिछले कई दिनों से जारी है। इस कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को शौचालय के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले पुराने भवन में जर्जर हालत के बावजूद शौचालय मौजूद थे। अब पूरी बिल्डिंग बंद होने से यात्रियों को बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं हो रही हैं। सुबह-शाम के समय अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान शौचालय सुविधा न होने पर महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
कई बार यात्री मजबूरी में आस-पास के दुकानदारों या कर्मचारियों से मदद मांगते हैं लेकिन वहां भी उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस स्टैंड कर्मचारियों ने अस्थायी कदम उठाए हैं। कर्मचारियों ने गैराज की तरफ बने शौचालय को महिलाओं के लिए खोल दिया हैं ताकि परेशानी न हो।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि महिलाएं जब शौचालय के भीतर जाती हैं तो कर्मचारी बाहर खड़े होकर सुनिश्चित करते हैं कि कोई पुरुष शौचालय का दरवाजा न खोल दे। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड पर शौचालय की उचित व्यवस्था न होना लापरवाही है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग तोड़ने से पहले इस मूल सुविधा का इंतजाम पहले से करना चाहिए था। प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

जीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि बस स्टैंड पर अस्थायी शौचालय जल्द लगाया जाए। उनका कहना है कि जैसे ही उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलती है तुरंत अस्थायी शौचालयों की स्थापना कर दी जाएगी ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। फिलहाल गैराज की तरफ वाले शौचालय का ही उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। –कुलदीप, एसएस, बस स्टैंड नरवाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें