फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में फर्श पर टाइलें लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
23जेएनडी03: नागरिक अस्पताल में शुरू किया टाइल लगाने का काम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में पिछले दो महीनों से चल रहा जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में चला रहा है। अब पुराने भवन के फर्श पर टाइल लगाने का काम शुरू हो गया है। पुराना भवन अस्पताल की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां पर अस्पताल के सभी प्रशासनिक काम होते हैं।
पुराने भवन में ही सीएमओ, पीएमओ कार्यालय व एमरजेंसी के अलावा अस्पताल की लैब व एसएनसीयू संचालित हैं। यहां पर प्रतिदिन कर्मचारियों, मरीज व तामीरदारों समेत हजारों लोगों का किसी न किसी काम से आवागमन रहता है। यह फर्श बदहाल हो चुका था और साफ सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन

इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फर्श पर टाइल लगवाने का निर्णय लिया। मरीजों की आवाजाही अधिक होने के कारण साफ-सफाई को बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण हो गया था।
नई टाइलें लगने से एमरजेंसी वार्ड, लैब और कार्यालयों में साफ-सफाई का स्तर भी बेहतर होगा। रोजाना सैकड़ों मरीज यहां पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छ वातावरण मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अस्पताल में लगभग दो महीने पहले 14.90 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया था। इसमें दीवारों की मरम्मत, बिजली लाइनों को व्यवस्थित करना, पानी की निकासी प्रणाली को सुधारना भी शामिल है। इन सभी कार्यों का उद्देश्य अस्पताल को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और मरीजों के अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन

काम शुरू होते ही पुराने भवन का स्वरूप धीरे-धीरे बदल गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय में सभी कार्य पूरे कर अस्पताल को नई पहचान दी जा सके। यह सुधार कार्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी का हिस्सा है। इससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें