फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी के लिए जमीन नहीं हुई स्वास्थ्य विभाग के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तीन साल से डाहौला ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित करने व पंचायत विभाग के डायरेक्टर के आदेश के बावजूद बीडीपीओ अलेवा की ओर से जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं करवाई गई है। जबकि डीसी डॉ. मनोज कुमार भी बीडीपीओ अलेवा को 15 दिन में जमीन नाम करवाकर उन्हें सूचित करने के आदेश दे चुके हैं। डीसी के आदेश पत्र को 24 दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद बीडीपीओ अलेवा कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव डाहौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के नाम जमीन करवाई जानी है। इसके लिए ग्राम पंचायत के बाद डीसी तथा इसके बाद पंचायत विभाग के डायरेक्टर ने तीन वर्ष पहले जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बीडीपीओ अलेवा तीन साल से इस फाइल को दबाए बैठे हैं और आज तक जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हुई। 20 फरवरी को बीडीपीओ अलेवा को डीसी डॉ. मनोज कुमार ने आदेश जारी करते हुए 15 दिन में यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों को भी अब 24 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने फिर से बीडीपीओ अलेवा व डीसी को पत्र लिखकर जमीन नाम करवाने की याद दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें