जींद। रोटरी क्लब मिडटाउन का पदस्थापना समारोह शहर के निजी होटल में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिरकत की। समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2028-29 रोटेरियन धीरज मिगलानी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष तरुण जैन ने अपने कार्यकाल की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ किया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन जिंदल को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही सचिव मनोज शर्मा एवं उनकी टीम ने भी अपने दायित्व ग्रहण किए।
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने रोटरी क्लब की ओर से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य कार्यों में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। धीरज मिगलानी ने रोटरी के सेवा प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
निवर्तमान सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि अपने कार्यकाल में रोटरी के स्लोगन को क्रियान्वित करते हुए पूरे साल में 175 प्लस प्रोजेक्ट जो पर्यावरण,समाजसेवा पशु सेवा, मानव सेवा संबंधित किए गए। इसके साथ ही नितिन जिंदल, मनोज शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को पदस्थापना समारोह के आयोजन पर बधाई दी गई।
इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुमित मित्तल, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी सिंगला आनंद, असिस्टेंट गवर्नर विकास गुप्ता, जोनल लर्निंग फैसिलिटेटर डॉ. बनीश गर्ग, चेयरमैन डॉ. आरएस सिंधवानी तथा एमओसी मायाराम देवली, निधि, काजल, सीमा, मुकेश सिंगला, प्रवीन सैनी, सतपाल जैन, डॉ. नवीन गुप्ता, एसके गर्ग, आरके जैन, नरेश सिंगला, सुभाष श्योराण, अशोक गोयल, सुनील गर्ग, विशाल गोयल मौजूद रहे।