फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले नौ लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर धूम्रपान करने वालों के चालान करते डॉ. राजेश भोला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को शहर में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले नौ लोगों के चालान किए। इस दौरान टीम ने 1700 रुपये की राशि इन लोगों से वसूली। इसके अलावा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भेाला ने शहीद कैप्टन पवन कुमार स्कूल में बच्चों को धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डॉ. राजेश भोला ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान हो, उसके 100 मीटर के दायरे में बीड़ी सिगरेट बेचने व पीने पर प्रतिबंध है। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी बीड़ी या सिगरेट बेचना अपराध है। डॉ. भोला ने बच्चों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कहा कि धूम्रपान से फेफड़े कमजोर हो जाते हैं, जिससे कैंसर, टीबी व हृदयघात के साथ-साथ अन्य बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें