फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कार्यरत युवक समेत नौ लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में सोमवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शहर की स्कीम नंबर पांच निवासी एक 23 वर्षीय युवक चंडीगढ़ के श्रम विभाग में डीसी रेट पर नौकरी करता है। इसके अलावा नरवाना में एक ही परिवार के चार लोग तथा जींद में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिले में इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 373 पहुंच गया है। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 240 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में फिलहाल 128 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

स्कीम नंबर पांच निवासी एक 23 वर्षीय युवक चंडीगढ़ स्थित श्रम विभाग में डीसी रेट पर कार्य करता है। दो दिन पहले वह घर आया था। आते ही उसे बुखार की शिकायत हुई तो उसने नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल दिया। सोमवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आश्रम बस्ती में अपने नाना के घर रहने वाले एक युवक के संपर्क में आने से उसके मामा की दो बच्चियों समेत नानी भी पॉजिटिव हो गई। युवक की दो दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक मूल रुप से लिजवाना कलां का रहने वाला है तथा फिलहाल अपने नाना के पास आश्रम बस्ती में रहता है। इसी प्रकार नरवाना में तीन दिन पहले पॉजिटिव आए एक युवक के संपर्क में आने से उसके परिवार के चार अन्य लोग भी पॉजिटिव हो गए। सभी को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इनके अलावा एक 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक हिसार जेल में बंद था। यह मूल रुप से गांव थुआ का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को मधुबन स्थित पुलिस अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें