फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घरेलू सिलिंडर जब्त, चार मिठाइयों के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद वेद नगर स्थित एक मिठाई गोदाम में छापा मारा। इस दौरान यहां घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग होते पाया गया। इस पर टीम ने नौ गैस सिलिंडर जब्त कर लिए। टीम ने गोदाम से चार मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर टीम आगे की कार्रवाई करेगी। टीम ने गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

सरकार को प्रदेशभर में मिलावट की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को एक साथ छापा मारने की कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई विजेंद्र सिंह, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक विनीत कुमार ने वेद नगर स्थित मिठाई गोदाम पर छापा मारा। यहां टीम ने मिठाई बनाने के लिए घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग होते पाया। जिस पर टीम ने यहां नौ सिलिंडर कब्जे में लिए गए। इनमें दो सिलिंडर भरे हुए थे। टीम ने जब गोदाम की जांच की तो यहां काफी बदबू आ रही थी। इसके बाद टीम ने गोदाम से गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मीठा मावा और पनीर के सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा।
खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि टीम ने चार मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें