जींद। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को 544 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं दो लोग ठीक हुए हैं। जिले में इस समय एक्टिव केस छह रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग अब तक 448956 लोगों के सैंपल ले चुका है और इनमें से 24335 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 550 लोगों की मौत हुई है और 23779 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। विभाग को अभी भी 589 रिपोर्ट का इंतजार है और एक मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इस समय जींद के ग्रामीण क्षेत्र में दो तथा शहरी क्षेत्र में एक, जुलाना के ग्रामीण क्षेत्र में एक, सफीदों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित हैं। जिसके चलते जिला में तीन ग्रामीण व तीन शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज रह गए हैं। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब कोरोना संक्रमण के मामले बहुत कम आ रहे हैं, जबकि जिला की रिकवरी दर बढ़ी है। आमजन को अभी भी चाहिए कि कोविड नियमों की पालना करें।