फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटल टेक्नोलॉजी के सीईओ और डायरेक्टर समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटल टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ, डायरेक्टर, नेशनल हेड, स्टेट हेड और सेल हेड समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शहर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चक्कर रोड निवासी अंकुर तायल ने बताया की वह अगस्त 2018 में पेंटल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटिड का डिस्ट्रीब्यूटर बना था। उस समय कंपनी ने इंडिपेंडेट टीवी लिमिटेड के नाम से पेंटल टेक्नोलॉजी के सेटअप बाक्स बेचने शुरू किए थे। इस सेटअप बाक्स को लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को एक वर्ष के लिए 2250 रुपये का प्लान दिया गया था। प्लान में उपभोक्ताओं को एक वर्ष तक सभी चैनल फ्री में दिखाने थे। उसने इस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के बाद 33500 उपभोक्ताओं को यह सेटअप बाक्स बेचे और एक वर्ष तक 2250 रुपये में सभी चैनल फ्री में दिखाने की बात कही। इससे सभी लोगों ने उस पर विश्वास जता कर यह बाक्स लगवाए। इन 33500 उपभोक्ताओं ने इन चैनलों को देखने के लिए कंपनी में लगभग छह करोड़ 70 लाख रुपये जमा करवाए। इसके बावजूद यह चैनल बीच में ही कंपनी ने बंद कर दिया। इससे 33500 उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए 2250 रुपये का पूरे समय तक लाभ नहीं मिला और वह बीच में ही कंपनी के बंद होने से ठगे गए। इस पर सभी उपभोक्ताओं ने उसके पास आकर पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इस प्रकार कंपनी ने 33500 उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की।
अंकुर तायल ने बताया कि इसके अलावा कंपनी ने उसके साथ भी लगभग दो करोड़ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि कंपनी से उन्होंने 2700 सेटअप बाक्स खरीदे हुए हैं। अब यह चैनल बंद होने के कारण वह इनको किसी को नहीं लगा सकता। और न ही कंपनी वापस ले रही। इसके अलावा 500 सेटअप बाक्स खराब हुए उसके पास पड़े हैं। जिनको कंपनी ने बदलना था। इनके बदले कंपनी ने आश्वासन देकर उससे उपभोक्ताओं के यह सेटअप बाक्स लगवाए थे। इस प्रकार इस कंपनी ने उसके तथा उपभोक्ताओं के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कंपनी के सीईओ एवं डायरेक्टर विवेक प्रकाश, डायरेक्टर संजय भट्टी, बिजेंद्र, बीएन तिवारी, सुमन चक्रवर्ती, नेशनल हेड अतुल मिश्रा, सेल हेड सलिल श्रीवास्तव, दीपक वसुंधरा, स्टेट हेड योगराज चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई जसबीर ने बताया कि कंपनी के खिलाफ अंकुर तायल की शिकायत मिली थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें