फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया कानून सीड्स एवं पेस्टिसाइड एक्ट किसानों का हितैषी : मोर

Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी23-नए कानून सीड्स एवं पेस्टिसाइड एक्ट का पूर्ण समर्थन करते हुए सर्वजातिय नरवाना खाप और
विज्ञापन
नरवाना। सर्वजातीय नरवाना खाप और जागरूक किसानों की बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में बुलाई गई। इसमें हरियाणा सरकार की ओर से बनाए गए नए कानून सीड्स व पेस्टिसाइड एक्ट 2025 का पूर्ण रूप से समर्थन किया गया और इसे पूरी तरह से किसानों का हितैषी बताया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मांग की गई कि सरकार उत्पादक कंपनियों और डीलर्स के दबाव को नकारते हुए इस कानून को शक्ति के साथ लागू करें। बैठक की अध्यक्षता नरवाना प्रधान राजवीर सिंह मोर ने की। सर्वजातीय नरवाना खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने कहा कि नया सीड्स और पेस्टिसाइड एक्ट 2025 जिसका डीलर्स विरोध जता रहे हैं, वह विरोध केवल डीलर्स के निजी स्वार्थ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को किसानों के शोषण का अधिकार नहीं है। अगर डीलर्स ईमानदार हैं तो उन्हें इस नए ऐक्ट से डरने की क्या जरूरत है। वह किसी खाद विक्रेता, दवाई विक्रेता और बीज विक्रेता डीलर के व्यक्तिगत विरोधी नहीं हैं, बल्कि वह नकली खाद, नकली बीज और नकली दवाई बेचने वाले डीलर्स, उत्पादक कंपनियों और उन्हें प्रमाणित करने वाली एजेंसी का विरोध कर रहे हैं। सर्वजातीय नरवाना खाप ये भी मांग करती है कि डीलर्स के साथ-साथ नकली बीज, खाद, दवाई उत्पादक कंपनियों और उन्हें प्रमाणित करने वाली एजेंसी को भी इस नए एक्ट के दायरे में लाया जाए। इस मौके पर राजवीर सिंह मोर, मालाराम गोयत, प्रेम चोपड़ा, रामचंद्र मिर्धा, सुभाष चहल, दलवीर मोर, शेरा मोर, रामफल, अनूप सिंह गोयत, रणधीर गोयत, गंगाराम मोर, जयप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें