फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में रहने वाले बुजुर्गों-बच्चों की सेवा करेंगे एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स अब शेल्टर होम में रहने वाले बुजुर्गों और अनाथालयों में रहने वाले बच्चों की सेवा करेंगे। इसे लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने राजकीय महाविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। एनसीसी कैडेट व स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में बने वृद्धाश्रम व अनाथालयों में जाकर बुजुर्गों के जरूरी कार्य करेंगे और साथ ही उनके अनुभव साझा करेंगे। स्वयंसेवकों को दिनभर की गतिविधियों को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय जींद के एनसीसी कैडेट्स जनवरी माह से यह कार्य शुरू करेंगे। फिलहाल जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में राजकीय महाविद्यालय द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग एवं 15 हरियाणा बटालियन जींद के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स मरीजों की देखभाल एवं आपातकालीन सेवा वार्ड में सहायता कर रहे हैं। बाकायदा एनसीसी कैडेट्स की अस्पताल के विभागों में ड्यूटी लगाई गई है। लेफ्टिनेंट पंकज बत्तरा नेे कहा कि एनसीसी कैडेट्स जनवरी माह में शेल्टर होम में रहने वाले बुजुर्गों और अनाथालयों में रहने वाले बच्चों की सेवा भी करेंगे। कैडेट्स बुजुर्गों को दवा देने से लेकर उनके मुख्य काम में मदद करेंगे। प्रत्येक एनसीसी कैडेट्स को दो घंटे प्रतिदिन के हिसाब से 20 दिन अस्तपाल के इमरजेंसी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, प्रसूति गृह में सेवा का मौका दिया गया है। कैडेट्स की ड्यूटी रोटेशन में लगाई गई है ताकि उनमें समाजसेवा की भावना पनप सके। प्रत्येक कैडेट्स को 40 घंटे पूरे करने के उपरांत अस्पताल की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें