फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौतपा में बरस रही आग, झुलस रहा जीवन...पारा 44 डिग्री

विज्ञापन
फोटो-गोहाना रोड पर तेज धूप के बीच गुजरते हुए दुपहिया वाहन चालक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। नौतपा में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। आसमान से आग बरस रही है।
विज्ञापन

सूर्योदय के कुछ ही घंटे बाद सड़कों पर गर्मी का असर दिखाई देने लगा था। अगले दो दिन तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आने और हल्की बादलवाई बनने की उम्मीद है।
मंगलवार की रात के समय भी गर्म हवा चलती रहीं जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बिजली की बढ़ती मांग के कारण कई क्षेत्रों में अघोषित कटों की समस्या भी बनी रही। बुधवार को 20 से ज्यादा अघोषित कट लगे। उपभोक्ताओं ने 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज करवाई।
विज्ञापन

दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया और जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
वर्जन
29 मई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। -डॉ राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें