फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की प्रगति संभव : प्रधानाचार्य ज्योति

Mon, 09 Mar 2026 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी22: माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में पोस्टर मेकिंग दिखाती छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्ता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। छात्राओं ने आर्य समाज द्वारा नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ज्योति ने कहा कि नारी केवल परिवार की संरक्षक नहीं बल्कि राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती और 1875 में स्थापित आर्य समाज की भूमिका को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने स्त्री शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। उन्होंने नारी सम्मान ही राष्ट्रीय सम्मान का मूल मंत्र देते हुए कहा कि स्त्री-पुरुष के समान अधिकारों से ही विकसित समाज संभव है।
इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए पॉक्सो एक्ट की भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करें ताकि वे यौन अपराधों से सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें